फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर लग रहे सब्जी-फल के ठेले, जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। साहिबाबाद सब्जी मंडी के पास लिंकरोड पर सब्जी और फल के ठेली और रेहड़ी लगने लगी है। सड़क किनारे रेहड़ी पर वाहन चालक रुककर खरीदारी कर रहे हैं। इससे सड़क पर जाम लग रहा है। पीक आवर्स में वाहनों का दबाव बढ़ने पर जाम की समस्या काफी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने कई बार यातायात पुलिस से शिकायत की। ट्वीट् कर आलाधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। साहिबाबाद सब्जी मंडी में आम लोगों के खरीदारी करने पर कोरोना संक्रमण के फैलने के कारण बंद है। इसके चलते मंडी के गेट के बाहर लिंकरोड पर फल और सब्जी की ठेली और रेहड़ी लगने लगी है। सड़क किनारे खड़े इन सब्जी और फल के ठेले के कारण लिंकरोड पर वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ रहा है। वाहनों से खरीदारी करने आने वाले लोग सड़क पर ही वाहन खड़ा कर खरीदारी करने लगते हैं। इससे लाल बत्ती कट पर मुडने वाले, वहां से गुजरे वालों के लिए सड़क काफी संकरी हो रही है। पीक आवर्स में यहां वाहनों की लंबी कतार लग रही है। इसके साथ ही हादसे का भी खतरा बढ़ गया है। लेकिन पुलिस और प्रशासन की ओर से इस पर कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पूर्व में कई बार इसकी शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। ट्वीटर पर आलाधिकारी से की शिकायत आए दिन लगने वाले जाम से परेशान होकर मंडी के ही कुछ आढतियों ने, सड़क से गुजरने वाले लोगों ने यातायात पुलिस के साथ पुलिस के आलाधिकारियों से यहां पर लगने वाले जाम की समस्या से अवगत कराया। यातायात पुलिस ने जाम खुलवाले के लिए तो जानकारी दे दी। लेकिन इसका कोई पूर्ण समाधान नहीं किया। जिससे रोजाना पीक आवर्स में लिंकरोड पर मंडी के सामने जाम लग रहा है। क्या कहते हैं अधिकारी सड़क किनारे ठेली और रेहड़ी से यहां पर जाम की समस्या बन रही है। जाम न लगे इसके लिए स्थानीय पुलिस की मदद ली जा रही है। जिससे वाहन चालकों को जाम की समस्या से न जूझना पड़े। यातायात पुलिसकर्मी जाम न लगे इसके लिए तैनात किए गए हैं। रामानंद कुशवाहा, एसपी ट्रैफिक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें