फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विटर पर की कड़कड़ क्षेत्र में इंटर स्कूल बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्विटर पर की कड़कड़ क्षेत्र में इंटर स्कूल बनाने की मांग - पूर्व माध्यमिक विद्यालय को 12वीं तक करने की मांग - स्थानीय लोगों ने कहा स्कूल न होने से कई बच्चियां नहीं पढ़ पाती आगे माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। कड़कड़ मॉडल क्षेत्र में कोई इंटर कालेज न होने की शिकायत स्थानीय निवासी ने ट्विटर पर की है। इसके साथ ही क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय को इंटर तक करने की मांग की गई है। निवासी अरुण तोमर ने ट्विटर पर राजनेताओं के वादे जो अब तक पूरे नहीं हुए इस बात का भी जिक्र किया है। निवासी अरुण तोमर ने बताया कि दरअसल लंबे समय से इलाके में इंटर स्कूल को लेकर स्थानीय लोग लगातार नेता और प्रशासनिक अधिकारी सभी से अपील कर रहे हैं। वहीं अब तक भी इस संबंध में किसी ने संज्ञान नहीं लिया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर अब इस बात को पोस्ट कर नेता, मंत्री और प्रशासनिक अधिकारियों को टैग किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारहवीं तक कोई सरकारी स्कूल न होने से गांव की बहुत सी बेटियां आठवीं के बाद आगे पढ़ाई नहीं कर पाती। दरअसल आगे पढ़ने के लिए या तो उन्हें दिल्ली के स्कूल में दाखिला दिलाना होता है या फिर साहिबाबाद रेलवे रोड पर स्थित सरकारी स्कूल में भेजना पड़ता है। दोनों ही कड़कड़ क्षेत्र से काफी दूर है, ऐसे में अभिभावक दाखिला कराने में हिचकते हैं। इस वजह से बहुत सी बेटियां आगे नहीं पढ़ पाती। ऐसे में क्षेत्र में मौजूद आठवीं तक के स्कूल को ही इंटर तक किए जाने की मांग की गई है। ----------------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें