फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच कैदी समेत 32 लोग मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलदंशहर। जनपद में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमती नजर नहीं आ रही है। शनिवार को जिला कारागार के पांच कैदी समेत 32 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई है। वहीं, नौ लोगों को विभिन्न कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया है। इसके साथ ही जनपद में अब कोरोना संक्रमण के कुल 2206 केस हो गए हैं, जिसमें 328 सक्रिय मामले हैं। अब तक कुल 1832 लोग संक्रमण को मात दे चुके हैं। वहीं, 46 लोगों की इससे मौत हो चुकी है। जिला कारागार में भी जनपद के साथ ही संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को आई रिपोर्ट में जिला कारागार के पांच लोगों की रिपोर्ट की रिपोर्ट पॉजीटिव आई। इसके साथ ही  नगर क्षेत्र की अन्य कालोनियों में 10 लोग कोरोना संक्रमित मिले। जिसमें ईंटारोड़ी में दो, जीवनजीत में तीन, शिवपुरी में एक, अराजियात में एक, शास्त्री नगर में एक, अंबा कालोनी में एक और सुशीला विहार कालोनी में एक संक्रमित मिला है। इसके अलावा पहासू में दो, बीबीनगर में दो, डिबाई में एक, शिकारपुर में तीन, स्याना में एक, खुर्जा में चार, जहांगीराबाद में दो औैर गुलावठी में एक संक्रमण के केस की पुष्टि हुई है। वहीं, एक मरीज की डिटेल नहीं मिल सकी है। इन सभी नए मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया है। एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि जनपद में अभियान चलाकर कोरोना टेस्ट लगातार किया जा रहा ह। शनिवार को ३२ नए मरीज सामने आए हैं। वहीं, नौ लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें