नर्मदा टावर में सात घंटे तक पानी सप्लाई बाधित
- पानी की मोटर खराब होने के बाद रही दिक्कत
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। वैशाली सेक्टर-4 स्थित नर्मदा टावर में रविवार को मोटर खराब होने से लोगों को सात घंटे तक पानी की सप्लाई नहीं मिली। लोगों ने इसकी शिकायत आयकर भवन और जलकल विभाग से की। दोपहर में कर्मचारियों ने अस्थाई कनेक्शन कर पानी सप्लाई कराया।
यहां रहने वाले देवीदयाल का कहना है कि रविवार का दिन लोगों के लिए पानी की किल्लत से भरा रहा । मोटर में तकनीकी खामी होने के कारण दोपहर एक बजे तक लोगों को पानी ही नहीं मिला। जब लोगों ने शिकायत की तब जाकर मोटर ठीक करवाई गया। लोगों का कहना है कि नर्मदा के बराबर टावर में यूजीआर के जरिए पानी की सप्लाई होती है।दोनों ही टावर का अलग-अलग यूजीआर है। लेकिन कावेरी टावर का मेंटेंनेंस होना है इसलिए यह खाली है। ऐसे में जब रविवार को नर्मदा टावर के यूजीआर की मोटर खराब हो गई तो लोगों को घरों में पानी नहीं मिला। इस पर सीपीडब्ल्यूडी की ओर से कावेरी के यूजीआर में नर्मदा यूजीआर का कनेक्शन अस्थायी रुप से लगाकर पानी की सप्लाई की गई।
-------------------
सुमित कुमार