व्यापारियों ने की लॉकडाउन के दिन बदलने की मांग
गाजियाबाद। अनलॉकडाउन-4 में व्यापारियों ने सप्ताह के हर शनिवार और रविवार को लगने वाले लॉकडाउन को बदलने की मांग की है। व्यापारियों का तर्क है कि वीकेंड पर बिक्री अन्य दिनों के मुकाबले अधिक होती है। संयुक्त व्यापार मंडल के जिला चेयरमैन पंडित अशोक भारतीय ने बताया कि साप्ताहिक अवकाश के समय लॉकडाउन एक साथ होने के चलते नौकरी पेशाजन अपने आवश्यकता की वस्तुओं को नहीं खरीद पाते।
सरकारी, गैर सरकारी कर्मचारियों को यही 2 दिन छुट्टी के परचेसिंग पर मिल पाते हैं लेकिन बंदी के कारण वह खरीदारी नहीं कर पाते। इसे देखते हुए शनिवार रविवार को खोलकर किन्ही और दिन बाजार बंद रखा जाए। उन्होंने बताया कि इस विषय पर राज्यसभा सदस्य अनिल अग्रवाल से आश्वासन मिला है।