विजय पार्क में रेजिडेंट्स ने साफ कराई सर्विस लेन
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन के विजय पार्क में लोगों ने खुद ही सर्विस लेन की सफाई कराई। नगर निगम में कई बार शिकायत करने के बावजूद समाधान नहीं हो रह था। रविवार को कालोनी के लोगों ने पैसे इकट्ठे कर सफाई कराई। इसके बाद अब लोगों को मच्छर और गंदगी से निजात मिल गई।
आरडब्ल्यूए पदाधिकार गोपाल बूबना ने बताया कि विजय पार्क आवासीय सोसायटी में सर्विस लेन की सफाई कई दिनों से नहीं हुई थी। इससे वहां पर गंदगी और कूड़े का ढेर इकट्ठा हो गया था। इससे कालोनी में मच्छर पनपे शुरू हो गए थे। कई बार निगम अधिकारियों से सर्विस लेन की सफाई कराने की मांग की गई थी। लेकिन किसी ने कोई सुनवाई नहीं की। इसके बाद लोगों ने निजी खर्चे पर बंद नालियों को खुलवाकर कूड़ा उठाने का कार्य किया। इसके बाद नालियों में पेट्रोल का छिड़काव किया गया।
---------------------
सुमित कुमार