फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई एक्सप्रेस ने लगाए १०० पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाई एक्सप्रेस ने लगाए १०० फूलों के पौधे माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। सफाई एक्सप्रेस की टीम ने रविवार को उत्तराखंड के पूर्व प्रवासी मंत्री के साथ मिलकर मिशन फुलवारी के तहत फूलों के सौ पौधे लगाए। आज सफाई एक्सप्रेस की टीम ने उत्तराखंड प्रदेश के पूर्व प्रवासी मंत्री सच्चिदान्द शर्मा और तारा जोशी के साथ मिलकर मिशन फुलवारी के तहत फूलों के 100 पौधे लगाए। पौधे लगाने से पूर्व सफाई एक्सप्रेस के सदस्यों ने शहीद भगत सिंह पार्क, सेक्टर 17 वसुंधरा के निकट एक 1000 स्क्वायर फूट जमीन के गंदे पड़े टुकड़े को साफ़ किया। साफ़ करने के बाद वहां 10 क्यारियां बनाई गई। प्रत्येक क्यारी में एक प्रजाति के 10 पौधे लगाए गए। इन क्यारियों में गुलाब, हमेलिआ, हरिशृंगार, गुड़हल, जटरोपा, तिकोमा , लैला मजनू, मोगरा, आदि पौधे लगाए गए। सफाई एक्सप्रेस की टीम वसुंधरा के सेक्टर 17, 15, 19, 16, वैशाली सेक्टर 06 की अन्य समाजसेवी संस्थाओं के साथ मिलकर क्षेत्र में उत्तराखंड की फूलों की घाटी की तर्ज पर चारों तरफ फूल लगाना चाहती है। इस अवसर पर सफाई मुहिम, ग्रीन वारियर्स, सेक्टर 19 अटल सफाई मिशन, सेक्टर 15 के लगभग 100 नागरिकों ने भी भाग लिया। इस मौके पर गिरीश शर्मा, राजेंद्र बिष्ट, सुनील कुमार, संतोष शर्मा, कांति प्रसाद, राजेंद्र भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें