फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरिया की कालाबाजारी रोकने को बनी निगरानी समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
यूरिया की कालाबाजारी रोकने को बनी निगरानी समिति गाजियाबाद। जिले में यूरिया की बिक्री पारदर्शिता के साथ हो और कालाबाजारी रोकने के लिए जिला प्रशासन ने निगरानी समिति का गठन किया है। जिलाधिकारी डा. अजय शंकर पांडेय ने बताया कि उर्वरक विक्रय केंद्रों पर निरीक्षक स्टार के कर्मचारियों और नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ये अधिकारी पीएसओ के माध्यम से उर्वरक की बिक्री सुनिश्चित कराएंगे। किसानों को अनिवार्य रूप से कैश मीमो, इनवॉयस उपलब्ध कराएंगे। साथ ही उर्वरक विक्रेता को अपनी दुकान पर रेट लिस्ट बोर्ड पर चस्पा करनी होगी। इसके अलावा किसानों को पहचान पत्र पर ही उर्वरक की बिक्री की जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी टीमों को प्रतिदिन रिपोर्ट देने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें