फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीहोम के पीछे सिंथेटिक और ई- कचरा जलाने का आरोप, दमकल ने बुझाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑक्सी होम के पीछे सिंथेटिक और ई- कचरा जलाने का आरोप, दमकल ने बुझाई आग -दमकल की गाड़ी ने बुझाई आग, जेसीबी से अलग किया कचरा माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद। लोनी-भोपुरा रोड स्थित ऑक्सी होम सोसायटी के लोगों ने खाली मैदान में सिंथेटिक कचरा जलाने का आरोप लगाया है। शनिवार को कचरे में आग लगने के बाद लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। नगर पालिका से जेसीबी ने पहुंचकर जले कूड़े को अलग किया। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। सोसायटी के लोगों ने ट्विटर ने प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड और डीएम समेत अन्य अधिकारियों को शिकायत की है।  सोसायटी में रहने वाले विपिन कुमार ने बताया कि ऑक्सी होम के पीछे काफी जगह खाली पड़ी हुई है। उसमें बाहरी लोगों ने झुग्गी-झोपड़ी बनाकर अवैध कब्जा कर लिया है। आरोप है कि इन झुग्गियों की आड़ में यह सभी लोग मिलकर सिंथेटिक और ई-कचरा जलाकर प्रदूषण फैलाते हैं। पिछले तीन दिनों से कूड़े से धुंआ निकल रहा था। शनिवार को जब आग ने लपटे तेजी पकड़ ली तो लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग और लोनी नगर पालिका को दी। इसके बाद दमकल की गाड़ी ने आग को बुझाया, जबकि जेसीबी से कचरे को अलग-अलग कर आग को कम किया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। लोगों का आरोप है कि कई बार सिंथेटिक और ई-कचरा जलाने के लिए शिकायत दी चुकी है। लेकिन प्रशासनिक अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं करते हैं। इससे परेशान होकर लोगों ने ट्विटर पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, डीएम और अन्य अधिकारियों को शिकायत दी।  --------------------- सुमित कुमार 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें