फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: युवक ने प्रेमिका की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

Thu, 06 Apr 2023 05:23 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
दीपमाला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजियाबाद के घुकना में गुरुवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया जहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद भी जहर खा लिया। युवक की भी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन


युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर जानकर डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में रेफर कर दिया, जहां दोपहर बाद उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। युवती का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

जानकारी के अनुसार आज सुबह जब लड़की के पिता मंदिर गए थे और वह घर में अकेली थी उसी वक्त उसका प्रेमी वहां पहुंचा। दोनों के बीच क्या हुआ इसका तो पता नहीं चला लेकिन फिर युवक ने प्रेमिका को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई और खुद भी जहर खा लिया।
विज्ञापन


शुरुआती जांच में पुलिस का मानना है कि प्रेमी पूरी तैयारी के साथ वारदात को अंजाम देने आया था। मामले की जांच जारी है। युवती की पहचान दीपमाला और प्रेमी की पहचान राहुल के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें