फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बस से गिरा युवक, मौके पर ही हुई मौत

Fri, 28 Aug 2026 03:22 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में आज रक्षाबंधन पर एक दर्दनाक हादसा हो गया।  दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर दौड़ती बस से गिरने के कारण एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
anuj crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर बस में सवार युवक अचानक खिड़की से नीचे गिर गया। दौड़ती बस से गिरते ही युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडे ने बताया कि हादसा शुक्रवार की सुबह करीब 8:15 बजे हुआ। मृतक की पहचान राजीव सिंह (34) निवासी ग्राम लोज चरम थाना सिरौली जनपद बरेली के रूप में हुई है।

विज्ञापन


बताया गया कि राजीव सिंह दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करते हैं और अपने घर बहन से राखी बंधवाने के लिए बरेली जा रहे थे। बस की पिछली खिड़की के नजदीक बैठे राजीव सिंह असंतुलित होकर सड़क पर गिर गए थे। परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें