फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: रिवर हाइट्स में आवारा कुत्तों पर हंगामे के दूसरे दिन भी जारी रहा धरना, डॉग्स का प्रवेश होगा वर्जित

Fri, 13 Jan 2023 09:04 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

एओए अध्यक्ष सचिन त्यागी ने कहा कि आरडब्लूए पदाधिकारियों को सोसायटी के गेट पर आवारा कुत्तों का प्रवेश वर्जित है बोर्ड लगाना होगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही ऐसे बोर्ड सभी सोसाइटी के गेटों पर नजर आएंगे।
विज्ञापन
धरने पर बैठे लोग - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की रिवर हाइट्स सोसाइटी में आवारा कुत्तों से परेशान लोगों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। सोसाइटी में लोगों को संबोधित करते हुए एओए पदाधिकारी ने कहा कि जिसको भी आवारा कुत्ते से प्रेम है तो वह अपने घर के अंदर रख सकता है। सोसाइटी परिसर में आवारा कुत्तों का प्रवेश वर्जित करना होगा। एओए अध्यक्ष सचिन त्यागी ने कहा कि आरडब्लूए पदाधिकारियों को सोसायटी के गेट पर आवारा कुत्तों का प्रवेश वर्जित है बोर्ड लगाना होगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही ऐसे बोर्ड सभी सोसाइटी के गेटों पर नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले सोसाइटी में बुधवार को आवारा कुत्तों से परेशान लोगों ने परिसर में हंगामा किया। लोगों का कहना था कि कुछ कुत्ता प्रेमी सोसाइटी में इधर-उधर खाना खिलाकर परिसर को गंदा कर रहे हैं। अब कुत्ते हमला करने लगे हैं। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। सोसाइटी के एओए अध्यक्ष सुबोध त्यागी का कहना था कि 30-40 आवारा कुत्ते हर समय सोसाइटी में घूमते रहते हैं। उन्हें भगाने पर सोसाइटी के ही कुछ लोग लड़ाई करने लगते हैं। बुधवार को भी आवारा कुत्तों को कुछ निवासी सोसाइटी से बाहर भगा रहे थे तभी एक एनजीओ के लोग गेट पर पहुंचे और और निवासियों से भिड़ गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें