फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: खोड़ा में दो सफाईकर्मियों की दम घुटने से मौत, कर रहे थे सेफ्टी टैंक की सफाई

Sun, 16 Oct 2022 03:04 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

खोड़ा के न्यू अजंता पार्क में दो सफाईकर्मी एक घर के सेफ्टी टैंक में उतरकर सफाई कर रहे थे। अचानक उनका दम घुटने लगा, जिसके बाद सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और नगर निगम की टीमों ने दीवार तोड़कर उनके शव बाहर निकाले।
विज्ञापन
सेफ्टी टैंक में दम घुटने से दो सफाईकर्मियों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में सेफ्टी टैंक में सफाई करते समय एक बार फिर हादसा हो गया है। रविवार को खोड़ा इलाके में एक सेफ्टी टैंक की सफाई करते समय दो सफाईकर्मियों की मौत हो गई। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


खोड़ा के न्यू अजंता पार्क में दो सफाईकर्मी एक घर के सेफ्टी टैंक में उतरकर सफाई कर रहे थे। अचानक उनका दम घुटने लगा, जिसके बाद सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और नगर निगम की टीमों ने दीवार तोड़कर उनके शव बाहर निकाले। बादे में दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

खोडा नगर पालिका के वार्ड नंबर 11 के इंद्रा गार्डन में दो सफाई कर्मियों की मौत हो गई। मकान मालिक ने अपने घर के टैंक की सफाई कराने के लिए दो सफाई कर्मी बुलाए गए थे, जो टैंक में नीचे उतरे और दम घुटने से दोनों की मौत हो गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दोनों खुर्जा के रहने वाले थे। यहां खोड़ा में ही रह रहे थे। उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। इस संबंध में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें