गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र में दो बच्चे हिंडन नदी में नहाने गए थे। नहाने के दौरान दोनों बच्चे पानी के तेज बहाव में बह गए। बच्चों की तलाश में एनडीआरएफ को लगाया गया है। पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। अभी तक बच्चों का कोई सुराग नहीं लगा है।