फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण पर कसेगी लगाम: गाजियाबाद को मिलेंगी 100 नई ई-बसें, नए रूट तय होंगे; परिवहन आयुक्त का एलान

Wed, 25 Nov 2026 06:22 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद को प्रदूषण घटाने के लिए 100 नई ई-बसें मिलेंगी। परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन ने इसकी घोषणा की है और निविदा प्रक्रिया अंतिम दौर में है। नए रूट तय होंगे; वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए प्रमुख प्रदूषित क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया गया है।
विज्ञापन
परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने और सार्वजनिक परिवहन को सुगम बनाने के लिए गाजियाबाद को जल्द ही 100 नई इलेक्ट्रिक (ईवी) बसें मिलेंगी। परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन ने बुधवार को शहर के दौरे के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बसों की खरीद और संचालन से जुड़ी टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है और इसके पूरा होते ही शहर के नए मार्गों का चयन कर इनका संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


दौरे के दौरान परिवहन आयुक्त ने शहर के चिन्हित प्रदूषण हॉट स्पॉट का भी स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से धूल और वाहनों से होने वाले उत्सर्जन की स्थिति का जायजा लिया। 

आशुतोष निरंजन ने स्पष्ट कहा कि प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए केवल एक विभाग के प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि इसके लिए परिवहन, नगर निगम, जीडीए और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ मिलकर कार्य करना होगा।
विज्ञापन


नई ईवी बसों के बेड़े में शामिल होने से डीजल और पुराने वाहनों पर निर्भरता कम होगी, जिससे यात्रियों को किफायती व आरामदायक सफर मिलने के साथ ही शहर की आबोहवा में भी सुधार आएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें