फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: दुहाई डिपो पहुंची तीसरी रैपिड रेल, छह कोच को बड़े ट्रेलरों से लाया गया

Fri, 18 Nov 2022 07:49 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद

सार

साहिबाबाद से दुहाई के बीच 17 किमी लंबे प्राथमिकता खंड का दिसंबर में मुख्य ट्रायल रन की तैयारियों के बीच नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन को बड़ी सफलता मिली है।
विज्ञापन
रैपिड रेल के कोच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्य ट्रायल रन की तैयारियों के बीच छह कोच की तीसरी रैपिड रेल दुहाई डिपो पहुंच गई है। गुजरात के सांवली स्थित एल्सटॉम प्लांट से तीसरी रैपिड रेल के छह कोच को सड़क मार्ग से बड़े ट्रेलरों के जरिये लाया गया। ट्रेन के आने के बाद बृहस्पतिवार को सभी कोच को पटरी पर उतारने के साथ जोड़ दिया गया है। ऐसे में तीसरी रैपिड रेल तकनीकी ट्रायल रन के लिए तैयार हो गई है।

विज्ञापन


साहिबाबाद से दुहाई के बीच 17 किमी लंबे प्राथमिकता खंड का दिसंबर में मुख्य ट्रायल रन की तैयारियों के बीच नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन को बड़ी सफलता मिली है।

पहले खंड में निर्माण संबंधी कार्य के साथ पटरियों को बिछाने, ओवर हेड इक्विपमेंट और सिग्नलिंग का काम लगभग पूरा हो चुका है। अब साहिबाबाद, गुलधर, दुहाई, मेरठ रोड तिराहा स्टेशन में लिफ्ट, स्वचालित सीढि़यां (एस्केलेटर), प्लेटफार्म स्क्रीन डोर के साथ फिनिशिंग का काम तेज गति से जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें