गाजियाबाद में कवि नगर पुलिस ने लोगों को पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। शातिर कई सालों से पुलिसकर्मी बन लोगों से ठगी कर रहा है। सिपाही, दारोगा, इंस्पेक्टर व आईपीएस अधिकारी बनकर लोगों के साथ ठगी करता था। इसने पहले एक महिला से सिपाही बनकर और एक महिला सिपाही से दारोगा बनकर शादी की थी।
शातिर ठग की पहचान अमित यादव उर्फ जोगेंद्र सिंह फिरोजाबाद के सिरसागंज के धोसाई के रूप में हुई है। 2018 में इटावा पुलिस ने भी इसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इटावा में आईपीएस बनकर पहुंचा था तो लोगों ने स्वागत भी किया था।