फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: लुटेरों ने महिला से लूटा फोन, लोगों ने एक को जमकर धुना

Sat, 04 Mar 2023 04:56 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

पुलिस ने लुटेरे की हालत देखकर उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि घायल लुटेरे का उपचार पूरा होने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी। दूसरे लुटेरे को भी जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदिरापुरम के शक्तिखंड 4 में बाइक सवार लुटेरों ने इवनिंग वॉक कर रही अलका अग्रवाल से मोबाइल लूट लिया। शोर मचाने पर लोगों ने दौड़कर एक लुटेरे को पकड़ लिया। इसके बाद उसकी जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लुटेरे को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


शक्ति खंड 4 निवासी अलका अग्रवाल ने बताया कि वह खाना खाकर रात में घर के बाहर कॉलोनी में टहल रही थीं। कुछ देर बाद वह घर जाने के लिए सोसायटी के गेट पर पहुंची तो पीछे से बाइक पर आए दो लुटेरे उनके हाथ से मोबाइल लूटकर भागने लगे।

शोर मचाकर उन्होंने कुछ दूरी पर खड़े लोगों से मदद मांगी। भीड़ ने दौड़कर चलती बाइक से एक लुटेरे को खींचकर सड़क पर गिरा लिया और उसके बाद लुटेरे की जमकर धुनाई कर दी। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना इंदिरापुरम कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने लुटेरे की हालत देखकर उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि घायल लुटेरे का उपचार पूरा होने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी। दूसरे लुटेरे को भी जल्द पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें