फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: थाना प्रभारी की पिस्टल छीन कर भाग रहे बदमाश को गोली मारकर धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना प्रभारी की पिस्टल छीन कर भाग रहे बदमाश को गोली मारकर धरा
विज्ञापन

लोनी। गुरुग्राम से गिरफ्तार किए गए 25 हजार के इनामी बदमाश ने पुलिस गिरफ्त में ट्रॉनिका सिटी थाना प्रभारी की पिस्टल छीन ली। वह पिस्टल लेकर भागा और फायरिंग कर दी। तभी पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में उसे पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि कुछ दिनों पहले पचायरा गांव स्थित खनन के पट्टे पर अज्ञात बदमाशों ने हथियारों के बल पर मारपीट के बाद डकैती डाली थी। इस घटना में दीपक अगरौला गैंग के सक्रिय सदस्य महेश उर्फ ढोलू का नाम सामने आया था। गिरफ्तारी नहीं होने पर बदमाश पर 25 हजार का इनाम घोषित हुआ था। पुलिस ने हरियाणा के गुरुग्राम से महेश को गिरफ्तार कर मोबाइल बरामद किया। डकैती डालने के दौरान प्रयुक्त हथियार को बरामद करने के लिए पुलिस टीम रविवार सुबह बदमाश को लेकर पचायरा गांव के जंगल में पहुंची। यहां बदमाश ने मौका पाकर थाना प्रभारी पुनीत की सरकारी पिस्टल छीन ली और भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया, तो बदमाश ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो बदमाश के पैर में गोली लगी। गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने बदमाश ने डकैती डालने के लिए इस्तेमाल की गई पिस्टल और सरकारी पिस्टल बरामद की। एसीपी ने बताया कि बदमाश पर 12 से अधिक अपराधी मुकदमे दर्ज हैं। वह दीपक अगरौला गैंग का सक्रिय सदस्य है। घायल बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें