फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गरीब लोगों का धर्मांतरण कराने का आरोप, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गरीब लोगों का धर्मांतरण कराने का आरोप, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

इंदिरापुरम। कनावनी में आर्थिक लालच देकर व बहला फुसलाकर धर्मांतरण कराने का बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए दो लोगों को पकड़ा। दोनों के खिलाफ इंदिरापुरम थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

बजरंग दल इंदिरापुरम पूर्व प्रखंड व भाजपा युवा मोर्चा इंदिरापुरम के अध्यक्ष प्रवीन नागर ने बताया कि कनावनी गांव के 100 गज मकान में कुछ लोग धर्म परिवर्तन का कार्य कर रहे हैं। जानकारी होने पर उन्होंने भी इन लोगों से एक सप्ताह पूर्व संपर्क किया था। रविवार शाम को संगठन के कार्यकर्ताओं ने मकान पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं को देखकर कुछ लोग भाग गए लेकिन कार्यकर्ताओं ने मौके से संतोष जॉन व उनकी महिला साथी को पकड़ लिया और इंदिरापुरम थाने ले आए। आरोप है कि यह लोग गरीब लोगों के धर्म परिवर्तन का काम करा रहे थे। लोगों के धर्म परिवर्तन करने पर 25 वर्ग का मकान और दो लाख रुपये देने का लालच दे रहे थे। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें