फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सांभर में निकला कॉकरोच तो स्टाफ बोला... मिर्ची है

विज्ञापन
विज्ञापन
सांभर में निकला कॉकरोच तो स्टाफ बोला... मिर्ची है
विज्ञापन

साहिबाबाद। चंद्रनगर के एक रेस्तरां से मंगाये गए सांभर में कॉकरोच निकलने का मामला सामने आया है। सांभर-डोसा मंगाने वाले बृज विहार निवासी योगेश सिंह ने जब रेस्तरां स्टाफ से शिकायत की तो जवाब मिला कि मिर्ची है। योगेश सिंह ने ने मामले में जीवन संकट में डालने का हवाला देते हुए लिंक रोड थाने में तहरीर दी है। साथ ही खाद्य व औषधि विभाग को भी पत्र लिखकर शिकायत की है।
योगेश सिंह ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार को चंद्रनगर स्थित डोसा किंग रेस्तरां से पांच डोसे मंगाए थे। खाने के दौरान सांभर में मरा हुआ कॉकरोच निकला। इसकी शिकायत रेस्तरां के रिसेप्शन पर फोन कर की तो स्टाफ ने मिर्ची होने का हवाला दिया। ज्यादा नाराज होने पर रेस्तरां की ओर से एक कर्मी उनके घर भेजा गया। घर पहुंचे कर्मी ने कॉकरोच होने की पुष्टि की। योगेश ने बताया कि उन्होंने हाइजेनिक के नाम पर रेस्तरां से डोसा मंगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैनेजर बोला... जो करना है कर लो
योगेश ने बताया कि वह शनिवार को भी रेस्तरां गए थे। रेस्त्रा के मैनेजर से मुलाकात कर लापरवाही से अवगत कराया गया। इसके बाद भी मैनेजर की ओर से कोई संतोषजनक जबाव नहीं दिया। आरोप है कि मैनेजर ने जो करना है कर लो की बात कहकर टरका दिया। इस मामले का ऑडियो भी वायरल हुआ है। वहीं डोसा किंग रेस्तरां के मैनेजर एमके राव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पैकिंग में गलती से कॉकरोच चला गया होगा। उपभोक्ता के घर जाकर गलती होना स्वीकार किया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें