तीन माह तक देह व्यापार कराने का आरोप
साहिबाबाद। दिल्ली की युवती ने साहिबाबाद थाना क्षेत्र की एक युवती व उसकी मां पर तीन माह तक देह व्यापार कराने का आरोप लगाया है। महिला ने नौकरी का झांसा देकर युवती को साहिबाबाद बुलाया था। युवती ने आरोपी महिला के चंगुल से छूटकर मुख्यमंत्री, कमिश्नर व एसीपी साहिबाबाद को पत्र लिखा है। मदद की गुहार लगाती युवती का सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आया है। दिल्ली गांधी नगर की रहने वाली युवती ने बताया कि एक युवती और उसकी मां ने साहिबाबाद के शालीमार में नौकरी के नाम पर बुलाया। आरोप है कि महिला ने तीन माह पहले बंधक बना लिया था। जबरन मारपीट कर देह व्यापार कराया था। युवती किसी तरह वहां से भाग आई। आरोप है कि अब दोनों आरोपी युवती को चेहरे पर तेजाब डालने व जबरन उठवाने की धमकी दे रहे हैं। एसीसी साहिबाबाद भास्कर वर्मा ने बताया कि युवती की ओर से शिकायत मिलने पर कार्रवाई कराई जाएगी।
-