फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: नौवीं की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, तीन पन्नों का मिला सुसाइड नोट

Mon, 20 Feb 2023 08:30 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

छात्रा के तकिये के नीचे से एक पत्र भी मिला है। उसमें ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया गया है, जैसे व्हाट्सएप या इंस्टाग्राम पर चैट करते समय किया जाता है। पत्र साढ़े तीन पन्नों का है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौवीं की छात्रा ने शनिवार रात अपने दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस को रविवार सुबह करीब 9 बजकर पांच मिनट पर 112 नंबर पर फोन कर जानकारी दी। छात्रा का प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। शव के पास से साढ़े तीन पन्नो का सुसाइड नोट मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। छात्रा के परिजनों ने उसके प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की तहरीर दी है।

विज्ञापन


एसीपी इंदिरापुरम ने बताया कि कमरे में छानबीन के दौरान पुलिस को छात्रा के तकिये के नीचे से एक पत्र भी मिला है। उसमें ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया गया है, जैसे व्हाट्सएप या इंस्टाग्राम पर चैट करते समय किया जाता है। पत्र साढ़े तीन पन्नों का है। उसमें वह अपने प्रेमी से बातचीत कर रही है और वहीं उसमें शिवरात्रि के व्रत का भी जिक्र है। हालांकि उससे यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आत्महत्या की क्या वजह रही। पुलिस का कहना है कि पत्र की लिखावट और छात्रा की स्कूल की कॉपी की लिखावट का मिलान किया गया तो दोनों लिखावटों में अंतर आ रहा है और न ही उसमें छात्रा के हस्ताक्षर हैं। इसलिए पत्र को पढ़कर समझने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन

चार साल से चल रहा प्रेम प्रसंग
पुलिस को छात्रा के प्रेमी ने पूछताछ में बताया कि उनका पिछले चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह भी उसी मकान में किराए पर रहता है और कार साफ करने का काम करता है। उसने यह भी बताया कि कई बार दोनों बाहर घूमने भी गए। जिसके बारे में उसके परिजनों को पता चल गया था, जिसको लेकर झगड़ा होता था।

सारी रात शव को घर में रखकर बैठे रहे परिजन
किशोरी की दादी ने बताया कि शनिवार को किशोरी ने शिवरात्रि का व्रत रखा था। वह बिल्कुल ठीक थी और फोन पर सारा दिन पढ़ रही थी। रात के समय किशोरी ने अपने भाई को चिप्स लेने भेजा। जब वह वापस आया तो कमरे की कुंडी अंदर से बंद थी। इसके बाद किशोरी के भाई ने दादी को इसके बारे में जानकारी दी। किशोरी ने साढ़े दस बजे ही आत्महत्या कर ली थी, लेकिन वह सारी रात शव को लेकर बैठे रहे। मगर पुलिस को जानकारी नहीं दी।

किशोरी का शव परिजनों ने खुद ही पंखे से उतारा
पुलिस का कहना है कि किशोरी ने जिस कमरे में पंखे से लटककर फंदा लगाया था। परिजनों ने उसे पंखे से अपने आप ही उतार लिया था। अभी इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें