फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: समीर को नीचे खींच लाई मौत, बेटा ऊपर काम कर रहा था

विज्ञापन
विज्ञापन
समीर को नीचे खींच लाई मौत, बेटा ऊपर काम कर रहा था
विज्ञापन

लोनी। राजमिस्त्री समीर को उसकी मौत इस निर्माणाधीन फैक्टरी के नीचे खींच लाई। हादसे से दो मिनट पहले ही समीर नीचे सैटरिंग को देखने आया था। इससे पहले समीर अपने बेटे के साथ सैटरिंग के ऊपर काम कर रहे थे। पिता समीर जब नीचे मलबे में दब गए, तब सोहेल उन्हें बचाने की कोशिश करने लगा। लेकिन वह भी घायल हो चुका था। वह आसपास के लोगों से अपने पिता को अंदर दबे होने और मदद करने की गुहार लगाने लगा। इस दौरान सोहेल बेहोश हो गए। मलबे से मजदूरों को निकाल रहे लोगों ने सोहेल को अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ समय बाद लोगों ने समीर को बाहर निकाला। राजमिस्त्री का काम समीर का खानदानी काम है। समीर के पिता अब्दुल करीम और दादा भी राजमिस्त्री थे। उन्होंने अपने बेटे सोहेल को भी राजमिस्त्री का काम सिखाया था। परिवार में पत्नी सुरीया बेटे सोहेल, बेटियां साइमा और आसमा हैं। समीर क्षेत्र के नामी मिस्त्री थे। आसपास के लोग उनसे ही अपने घरों का निर्माण कराते थे। परिवार के लोगों ने बताया कि अक्सर दोनों एक साथ काम करने जाते थे। शनिवार सुबह दोनों घर से काम के लिए निकले थे। ठेकेदार ने लिंटर डालने के लिए बुलाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें