फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad Accident: बस के इंतजार में खड़े लोगों को कार ने मारी टक्कर, एक महिला की मौत; तीन घायल

Sat, 11 Feb 2023 06:00 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

आदर्शनगर निवासी पवन कुमार ने बताया कि वह अपनी मौसी वीना देवी के साथ बदायूं जाने के लिए अभयखंड में साईं मंदिर कट पर खड़े थे। काफी देर तक परिवहन निगम की बस नहीं आने की वजह से अन्य लोग भी वहां आकर खड़े हो गए। इस बीच दिल्ली की तरफ से तेज रफ्तार में एक गाड़ी ने चार लोगों को रौंद दिया।
विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदिरापुरम में एनएच-9 पर अभयखंड के सामने बदायूं जाने वाली बस के इंतजार में खड़े चार लोगों को तेज रफ्तार कार ने सुबह छह बजे जोरदार टक्कर मार दी। इसमें खोड़ा निवासी वीना देवी की अस्पताल पहुंचने के बाद मौत हो गई। वहीं, घायल तीन लोगों को भी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इंदिरापुरम कोतवाली पुलिस को मृतका के भांजे ने चालक के खिलाफ मुकदमा कराया है।

विज्ञापन


आदर्शनगर निवासी पवन कुमार ने बताया कि वह अपनी मौसी वीना देवी के साथ बदायूं जाने के लिए अभयखंड में साईं मंदिर कट पर खड़े थे। काफी देर तक परिवहन निगम की बस नहीं आने की वजह से अन्य लोग भी वहां आकर खड़े हो गए। इस बीच दिल्ली की तरफ से तेज रफ्तार में एक गाड़ी ने चार लोगों को रौंद दिया, जिसमें उनकी मौसी वीना देवी भी शामिल थीं। उनको सिर और शरीर के कई हिस्सों में चोट आईं। तुरंत यातायात पुलिस और अन्य लोग घायलों को निजी अस्पताल ले गए। वहां मौसी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उधर, आरोपी चालक गाड़ी लेकर घटनास्थल से फरार हो गया। लोगों ने उसे पकड़ने के लिए पीछा भी किया लेकिन इंदिरापुरम कोतवाली पुलिस का गाड़ी नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि गाड़ी को ट्रेस कर लिया है। चालक को जल्द दबोच लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें