फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: मल्टी प्वाइंट कनेक्शन पर लोगों को राजी करने में फेल रहा ऊर्जा निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्टी प्वाइंट कनेक्शन पर लोगों को राजी करने में फेल रहा ऊर्जा निगम
विज्ञापन

साहिबाबाद। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम की ओर से टीएचए की सोसायटियों में पिछले दिनों मल्टी प्वाइंट कनेक्शन को लेकर महाअभियान चलाया गया लेकिन नतीजा शून्य रहा। प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग के बाद भी जिले की सोसायटियां सिंगल प्वाइंट पर ही डटी रहीं।
मल्टी प्वाइंट कनेक्शन को लेकर वसुंधरा की गार्डेनिया ग्लैमर और एंजेल ज्यूपिटर में काफी हंगामा हुआ लेकिन गार्डेनिया ग्लैमर में जहां 14 लोगों ने कनेक्शन लिया है, वहीं एंजेल ज्यूपिटर में शत-प्रतिशत कनेक्शन हो चुके हैं। इसके अलावा एंजेल मर्करी में भी ऊर्जा निगम की ओर से मल्टी प्वाइंट कनेक्शन को लेकर पत्र जारी किए गए लेकिन यहां लोगों ने असहमति दे दी और सिंगल प्वाइंट पर ही बने रहने की बात कही। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अवनीश झा ने बताया कि सोसायटी के कुछ लोगों ने मल्टी प्वाइंट कनेक्शन के लिए सहमति दी थी लेकिन 62 प्रतिशत लोगों ने असहमति दर्ज की। ऐसे में फिलहाल सोसायटी सिंगल प्वाइंट कनेक्शन पर ही बनी हुई है। अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी वीके पांडेय का कहना है कि अहिंसाखंड में केवल आशियाना और जेकेजी हाइट में पहले से ही मल्टी प्वाइंट कनेक्शन है। इसके अलावा यहां की अन्य 20 सोसायटियों ने सिरे से मल्टीप्वाइंट कनेक्शन के लिए इन्कार कर चुकी है।
विज्ञापन

195 सोसायटियों में से 145 की हुई थी रिपोर्ट तैयार
पीवीवीएनल की ओर से हाल ही में जिले की सोसायटियों की मल्टी प्वाइंट को लेकर रिपोर्ट तैयार हुई थी, जिसमें जिले की 195 सोसायटियों की अपडेट दी गई थी। इसमें 195 सोसायटियों में से 145 सोसायटियों ने सिंगल प्वाइंट पर बने रहने की सहमति दी थी। वहीं इसमें 18 सोसायटियों को मल्टी प्वाइंट में तब्दील कर दिया गया था और 11 में काम चल रहा था।
विज्ञापन

ये बोले अधिकारी
एचसीएम डीके गुप्ता का कहना है कि कुछ सोसायटियों में शत-प्रतिशत मल्टी प्वाइंट कनेक्शन दिए गए हैं। वसुंधरा की गार्डेनिया ग्लैमर सोसायटी में आवेदन पर कनेक्शन देने का काम शुरू हुआ था लेकिन लोगों के विरोध के बाद काम रोक दिया गया है और इसकी शिकायत पुलिस एवं प्रशासन से की जा चुकी है। इसके साथ ही अन्य सोसायटियों को मल्टी प्वाइंट कनेक्शन के फायदे बताते हुए उनसे आवेदन मंगवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें