फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: साड़ी चोरी कर ले गईं खरीदारी करने आईं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
साड़ी चोरी कर ले गईं खरीदारी करने आईं महिलाएं
विज्ञापन

खोड़ा। सरस्वती विहार में खरीदारी करने आए छह लोगों में से दो महिलाएं साड़ी चोरी कर ले गईं। दूसरे दुकानदार की ओर से जानकारी देने पर दुकानदार को चोरी के बारे में पता चला। दुकानदार ने अन्य लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंपकर खोड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। खोड़ा सरस्वती विहार निवासी अमरपाल चौहान ने बताया कि उनकी कपड़े की दुकान पर शनिवार को दो महिला खरीदारी करने आईं थीं। उनके साथ में चार पांच लोग भी थे। इसी बीच कपड़े स्टोर से लाने के लिए गए तो दो महिलाएं साड़ी की एक गांठ व अन्य कपड़े चोरी कर ले गईं। उन्होंने स्टोर से आकर देखा तो कुछ कपड़े व दोनों महिलाएं गायब थीं। उन्होंने अपने बेटे व पड़ोसी दुकानदारों से जानकारी की तो पता चला कि महिलाओं साड़ी चोरी करके ले गईं हैं। उन्होंने अन्य लोगों की मदद से चार लोगों को दबोच लिया। पूछताछ में दो लोगों की पहचान संजय निवासी हर्ष विहार व नौशाद निवासी सीमापुरी दिल्ली के रूप में हुई। हालांकि इन लोगों ने महिला के बारे में कुछ भी नहीं बताया और दुकानदार को बातों में उलझाए रखा। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें