शालीमार गार्डन चौकी पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन पुलिस चौकी पर शुक्रवार दोपहर सेवानिवृत्त शिक्षक राजकुमार ने पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस ने छेड़खानी के मामले में उनके बेटे को पकड़ने के लिए घर पर दबिश दी थी। वहां उन्हें हिरासत में ले लिया है। इससे नाराज होकर उन्होंने आत्मदाह की कोशिश की।
एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया कि सेवानिवृत्त शिक्षक राजकुमार की बेटा बृहस्पतिवार को तीन युवकों के साथ महिलाओं को छेड़ रहा था। महिलाओं ने उसका वीडियो बनाकर पुलिस से शिकायत की थी। शालीमार गार्डन पुलिस ने बेटे की तलाश में दो बार घर पर दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला था। शुक्रवार दोपहर में वह चौकी पहुंचे और अपने ऊपर पेट्रोल छिड़कर आत्मदाह की कोशिश की। तुरंत पुलिसकर्मियों ने उनसे बोतल छीन ली। पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर साहिबाबाद कोतवाली पहुंचे। पूछताछ में उन्होंने बताया कि घर पर पुलिस बार-बार आ रही थी। इस वजह से वह तनाव में आ थे। इस कारण ऐसा कदम उठाना पड़ा। वहीं, इलाके में चर्चा थी कि बृहस्पतिवार रात में पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पांच हजार रुपये में छोड़ दिया था। हालांकि इस चर्चा की पुष्टि नहीं हुई है।