फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: भाजपा पार्षद बोले, दिमाग ठीक कर लो पूरी चौकी का इलाज करा दूंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा पार्षद बोले, दिमाग ठीक कर लो पूरी चौकी का इलाज करा दूंगा
विज्ञापन

साहिबाबाद। भाजपा पार्षद यशपाल पहलवान का सोमवार को डीएलएफ में साहिबाबाद थाने के पुलिसकर्मियों को फटकारते हुए वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह दुकानदारों पर कार्रवाई से गुस्सा होकर पूरी चौकी का इलाज करने की बात कह रहे हैं। करीब ढाई मिनट की वीडियो में पार्षद ने कहा कि दिमाग ठीक कर लो, वरना पूरी चौकी का इलाज करवा दूंगा। दरोगा कौन सा कलक्टर लग रहा है, यहां गाड़ी चोरी हो रही हैं और तुमने लूट मचा रखी है।
विज्ञापन

वीडियो में भाजपा पार्षद यशपाल पहलवान ने पुलिसकर्मियों को व्यापारियों के साथ धरना शुरू करने की भी चेतावनी दी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आला अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पार्षद यशपाल पहलवान का कहना है कि डीएलएफ में पुलिस चालान के नाम पर उगाही कर रही है। इससे पहले गौरव श्रीवास्तव व्यापार मंडल अध्यक्ष के साथ चौकी इंचार्ज ने बदतमीजी भी की थी। इसके बाद व्यापारियों ने डीसीपी से शिकायत की थी। ठेली-पटरी वाले से पुलिस उगाही कर रही है। आए दिन गुंडागर्दी हो रही है चोरियां बढ़ रही हैं। इसकी लिखित शिकायत भी की है। डीसीपी डॉ. दीक्षा शर्मा का कहना है कि वीडियो वायरल होने पर उसका संज्ञान लेकर जांच कर रहे हैं। जांच पूरी होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें