फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: चालक पर स्प्रे मारकर बदमाशों ने लूटा ई-रिक्शा और मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
चालक पर स्प्रे मारकर बदमाशों ने लूटा ई-रिक्शा और मोबाइल
विज्ञापन

साहिबाबाद। राजेंद्र नगर में बृहस्पतिवार को दो बदमाशों ने चालक अरविंद प्रताप के चेहरे पर स्प्रे मारा और पान मसाला मंगाने के बहाने ई रिक्शा व मोबाइल लूट लिया। आरोप है कि पुलिस ने वाहन मालिक को मुकदमा दर्ज करने के लिए कई चक्कर लगवाए। पुलिस घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी से बदमाशों की पहचान कर रही है।
विज्ञापन

अर्थला निवासी हेमंत राय ने बताया कि उन्होंने फरवरी में ई-रिक्शा खरीद कर अरविंद प्रताप को चलाने के लिए दिया था। 25 नवंबर को अरविंद ई- रिक्शा लेकर मोहन नगर गया था। वहां पर 2 बदमाशों ने चालक को रोककर राजेंद्र नगर से सामान लाने के लिए 200 रुपये में बुक किया। आरोप है कि राजेंद्र नगर दुर्गा अपार्टमेंट के पास पहुंचकर बदमाशों ने चालक के मुंह पर स्प्रे मार दिया, जिससे वह बेसुध हो गया। उसके बाद बदमाशों ने उसे पान मसाला लाने के लिए भेज दिया। चालक अरविंद सड़क पार कर दुकान से पान मसाला लेकर लौटा तो दोनों बदमाश ई-रिक्शा लेकर गायब हो गए थे। इतना ही नहीं, बदमाशों ने किसी युवक से बात करने के बहाने चालक अरविंद का फोन भी ले लिया था। बेसुध हालत में चालक कई घंटे तक सड़क किनारे पड़ा रहा। साथ में हो जाने पर वह घर पहुंचा और वाहन मालिक को घटना की जानकारी दी। दोनों लोग साहिबाबाद थाने पहुंचे और पुलिस से बदमाशों को पकड़ने की गुहार लगाई। एसपी सिटी सेकंड ज्ञानेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी देखकर बदमाशों की पहचान की कोशिश की जा रही है। घटना को लूट और चोरी के एंगल से भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें