फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: छत से गिरी 2 साल की मासूम, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छत से गिरी 2 साल की मासूम, मौत
विज्ञापन

लोनी। कोतवाली क्षेत्र के अशोक विहार कॉलोनी में रविवार रात छत पर खेल रही दो साल की मासूम अचानक गिर गई। परिजनों ने घायल मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

अशोक विहार कॉलोनी बिलालजामा मस्जिद के पास आबिद अली परिवार के साथ रहते हैं। वह मजदूरी करते हैं। परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी अलीना (2) अपने घर की छत पर खेल रही थी। परिवार के अन्य सदस्य कुछ दूरी पर थे। तभी अचानक अलीना छत से नीचे गिर गई। गिरने की आवाज सुनकर परिवार के लोग नीचे पहुंचे। आनन फानन में परिजन अलीना को पास के एक अस्पताल में लेकर पहुंचे। हालात गंभीर होने पर अलीना को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रेफर किया। यहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान अलीना को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इनकार किया है। सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि तहरीर आने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें