फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आगे मर्डर हो गया है... कहकर महिला से ठगे कंगन

विज्ञापन
विज्ञापन
आगे मर्डर हो गया है... कहकर महिला से ठगे कंगन
विज्ञापन

इंदिरापुरम। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के नीतिखंड एक में महिला से मर्डर की बात कहकर सोने के कंगन ठग लिए। बाइक सवार बदमाशों ने पुलिसकर्मी बनकर वारदात को अंजाम दिया। महिला ने इंदिरापुरम थाने में दो बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

नीतिखंड एक निवासी मधु मालती ने बताया कि 13 नवंबर को दोपहर करीब एक बजे अपने घर से पास में ही लिए नए फ्लैट में जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार दो लोग आए। बदमाशों ने माताजी कहते हुए महिला को रोक लिया और खुद को पुलिसकर्मी बताया। महिला से आगे मर्डर होने की जानकारी के बारे में पूछा। महिला को डर दिखाकर दोनों सोने के कंगन उतारकर पर्स में रखने का आग्रह किया। इसी दौरान बदमाशों ने विश्वास में लेते हुए ध्यान भटकाया। बदमाशों ने कागज देकर दोनों कंगन लपेटकर पर्स में रखवा दिए। इसके बाद दोनों बदमाश बाइक लेकर चले गए। उन्होंने घर जाकर कागज खोलकर देखा तो उसमें एक ही कंगन निकला और वो भी नकली था। उन्होंने मौके पर जाकर बदमाशों को खोजा लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। इंदिरापुरम थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें