फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: घर-घर तो पहुंचे नहीं... पुलिस चौकी में बना दिए 19 वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
घर-घर तो पहुंचे नहीं... पुलिस चौकी में बना दिए 19 वोट
विज्ञापन

निशा ठाकुर
इंदिरापुरम। घर-घर पहुंच कर वोट बनाने की जिम्मेदारी को बीएलओ ने ढिलाई के साथ निभाया है। इसी का नतीजा है कि इस बार जो वोटर लिस्ट तैयार की है, उसके तहत अब लोग अपने नाम सूची में तलाश रहे हैं। बीएलओ लोगों के घरों तक तो पहुंचे नहीं बल्कि एक जगह बैठक सूची तैयार कर दी। इस बार नगर निकाय चुनाव में अभयखंड पुलिस चौकी से 19 वोट बना दिए गए। यही नहीं अभयखंड में 120 मकान नंबर में, जहां लोग रहते ही नहीं, बीलएओ ने 36 वोट बनाए हैं।
नगर निकाय चुनाव की मतदाता सूची में इस बार ढेरों खामियां सामने आ रही हैं। वार्ड 79 की मतदाता सूची में कुल 7990 नाम हैं, वहीं इससे पूर्व यहां के मतदाताओं की संख्या 6442 है। वहीं इस बढ़े हुए नामों में काफी फर्जीवाड़ा किया गया है। स्थानीय निवासी व भाजपा कार्यकर्ता हरीश कराकोटी का कहना है कि अभयखंड एचआईजी वाले इलाके के लिए नामित बीलएओ मुस्ताक अली वहां कभी पहुंचा ही नहीं और सूची में फर्जी नामों की भरमार कर दी है। अभयखंड फ्लैट नंबर 60 जहां वर्षों से अभयखंड की पुलिस चौकी चल रही है, इस पते पर 13 वोट बनाए गए हैं। वहीं दूसरी ओर यहां के बूथ अध्यक्ष संजय चौहान के घर के पते पर भी पांच फर्जी वोट बना दिए गए हैं जबिक इनके परिवार के चार सदस्यों का नाम सूची से गायब है। वहीं फ्लैट नंबर 65 पर भी फर्जी वोट बनाए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस चौकी के पते से इनके बनाए गए हैं वोट
चंद्रशेखर, लज्जो, लज्जा, गंगा, गंगा, राजकुुमार, राजीव, सुमित्रा, रिची कुमार, रामादेवी, प्रियंका, राजीव, रजनी, नेहा, देवेंद्र, योगेश, योगेश, देवेंद्र, अरुण
विज्ञापन

इससे पहले वैशाली की सूची में भी सामने आईं थीं खामियां
इससे पूर्व वैशाली सेक्टर-1 व 2 की मतदाता सूची में भी खामियां सामने आई थीं। सेक्टर-1 में 113 वर्षीय बुजुर्ग की वोट बना दी गई थी वहीं मृतकों के नाम मतदाता सूची में शामिल थे। वहीं जिन लोगों ने सूची में नाम शामिल करने को फार्म भरा उनके नाम सूची से गायब हैं। वार्ड 99 में भी कई गड़बड़ियां सामने आ चुकी हैं। यहां पार्श्वनाथ मैजिस्टिक सोसायटी में करीब 80 से अधिक नए लोगों ने फार्म-6 भरा था लेकिन किसी का भी नाम सूची में शामिल नहीं किया गया है। ऐसे ही वसुंधरा की एसजी होम्स सोसायटी में रहने वाले 400 से अधिक लोगों के नाम मतदाता सूची से गायब हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें