फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क से लौट रही महिला से किया दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्क से लौट रही महिला से किया दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन

इंदिरापुरम। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में महिला से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पार्क से लौट रही महिला को तीन लोगों ने सीढ़ियों पर जबरन पकड़ लिया। महिला ने तीनों के खिलाफ इंदिरापुरम थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने बताया कि शनिवार सुबह को पार्क में घूमने गईं थीं। घर लौटते समय अपार्टमेंट की सीढ़ियों पर चढ़ने के दौरान तीन लोग आए। तीनों ने महिला को रोक लिया। इसका विरोध करने पर तीनों ने जबरन महिला को पकड़ लिया। आरोप है कि तीनों ने महिला से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर लोगों को आता देख तीनों पास के एक मकान में घुस गए। भीड़ लगने पर तीनों ने दरवाजा खोला। उसके बाद आरोपी महिला को जान से मारने और अंजाम भुगत लेने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इंदिरापुरम थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि तहरीर के आधार पर दीपक, कपिल व अंकित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच पड़ताल के साथ-साथ तीनों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें