फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गाजियाबाद में महिला की मौत पर गली में पढ़ी नमाज, वीडियो वायरल होने पर केस दर्ज

Sat, 12 Nov 2022 08:30 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

अखिलेश कुमार मिश्रा ने अपने ट्विटर में गाजियाबाद पुलिस, सीएम योगी आदित्यनाथ और यूपी पुलिस को टैग कर लिखा कि गरिमा गार्डन गोल चक्कर रोड पर नमाज पढ़ी जा रही है। इस ट्वीट में उन्होंने गाजियाबाद पुलिस से अनुमति मिलने के बारे में भी पूछा है। ट्विटर पर एक वीडियो और तीन फोटो के साथ मामले की शिकायत की गई है। ट्वीट का संज्ञान लेकर टीलामोड़ थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खोड़ा के बाद अब गरिमा गार्डन की एक गली में कुछ लोगों द्वारा नमाज पढ़ने का मामला सामने आया है। ट्विटर पर अखिलेश कुमार मिश्रा नाम के ट्वीटर हैंडल से शिकायत हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि कालोनी में रिजवाना नाम की महिला की मौत के बाद परिजन और अन्य लोगों द्वारा नमाज पढ़ी गई। इस मामले में आरक्षी हसमत अली ने जान मोहम्मद और अन्य पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


अखिलेश कुमार मिश्रा ने अपने ट्विटर में गाजियाबाद पुलिस, सीएम योगी आदित्यनाथ और यूपी पुलिस को टैग कर लिखा कि गरिमा गार्डन गोल चक्कर रोड पर नमाज पढ़ी जा रही है। इस ट्वीट में उन्होंने गाजियाबाद पुलिस से अनुमति मिलने के बारे में भी पूछा है। ट्विटर पर एक वीडियो और तीन फोटो के साथ मामले की शिकायत की गई है। ट्वीट का संज्ञान लेकर टीलामोड़ थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

थाना प्रभारी भुवनेश कुमार का कहना है कि गरिमा गार्डन में रिजवाना नाम की महिला की मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि महिला को गंभीर बीमारी के बाद दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान मौत हो गई। मायके पक्ष की शिकायत पर रिजवाना के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। दूसरी तरफ सिपाही हसमत अली की शिकायत पर मुकदमा लिखकर वायरल वीडियो से लोगों की पहचान कर रहे हैं।
विज्ञापन


बरेलवी मत के बताए जा रहे हैं लोग
पुलिस की जांच में सामने आया है कि सड़क पर नमाज पढ़ने वाले लोग बरेलवी मत के थे। अब गरिमा गार्डन में इस मत की मस्जिद में कम जगह है। शुक्रवार को बरेलवी मत के ज्यादातर लोग मस्जिद में नमाज पढ़ने गए तो वहां सड़क पर बैठाकर नमाज पढ़ाई गई। पुलिस अधीक्षक द्वितीय ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

खोड़ा में भी गली में पढ़ी गई थी नमाज
पिछले दिनों खोड़ा के दीपक विहार में भी गली में बैठकर कुछ लोगों द्वारा नमाज पढ़ने का मामला सामने आया था। खोड़ा पुलिस ने ट्विटर पर मिली शिकायत का संज्ञान लेकर तत्काल मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस नमाज पढ़ने वाले लोगों की पहचान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें