फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएनजी पंप के प्रबंधक समेत छह पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएनजी पंप के प्रबंधक समेत छह पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

लोनी। वाहन में गैस भरने के दौरान पांच रुपये अतिरिक्त लेने पर बंथला इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के मैनेजर समेत छह लोगों पर लोनी बार्डर थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है। सोशल मीडिया पर पांच रुपये ज्यादा मांगने पर पंप कर्मचारियों और वाहन चालक के बीच मारपीट होने पर इस मामले की जानकारी हुई थी।
विज्ञापन

तय रेट से पांच रुपये अधिक मांगने पर एसडीएम हिमांशु वर्मा ने सीएनजी पंप का निरीक्षण किया था। उन्होंने बताया कि उन्होंने वहां गैस भरवाने आए वाहन चालकों से ओवर रेटिंग पर बात की। सभी ने तय रेट से अधिक पैसे देने की बात कही थी। एसडीएम ने संबंधित अधिकारी को मामले की शिकायत कर जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए थे। एसडीएम के बाद इंद्रप्रस्थ लिमिटेड के पदाधिकारी एसके रतानी गैस पंप पर जांच करने पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद करीब 14 वाहन चालकों से ओवर रेटिंग पर बात की। सभी ने लिखित में ओवर रेटिंग होने की बात बताई है। बार्डर थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह पवार ने बताया कि प्रबंधक अंकित, तरुण, रोहित कुमार, प्रमोद, इरशाद और कुलदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें