फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad Crime: पुलिस हिरासत से भागा 50 हजार का इनामी अनिल पैंदा गिरफ्तार

Mon, 31 Oct 2022 01:30 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने बताया कि सितंबर से अनिल की तलाश की जा रही थी। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसने अवैध हथियार बंथला रोड पर एक स्थान पर छुपा रखा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के लोनी गाजियाबाद कचहरी परिसर में पुलिस हिरासत से भागे 50 हजार के इनामी बदमाश अनिल पैंदा को पुलिस ने सहारनपुर बार्डर विकास नगर रोड पीर के पास से शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की टीम यतेंद्र उर्फ अनिल पैंदा को उसके बताए स्थान पर अवैध असलाह बरामद कराने ले गई तो मौका पाकर उसने बंथला नहर रोड पर लोनी बार्डर थाना प्रभारी से पिस्टल छीनकर एसआई को गोली मार दी, गोली हाथ पर लगी। इसके बाद हुई मुठभेड़ में अनिल के पैर में गोली लगी और पुलिस ने उसे दोबारा पकड़ लिया।
विज्ञापन


अनिल पैंदा हिरासत से फरार होने के 60 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा है। एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने बताया कि सितंबर से अनिल की तलाश की जा रही थी। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसने अवैध हथियार बंथला रोड पर एक स्थान पर छुपा रखा है। पुलिस टीम हथियार बरामद कराने उसे बंथला नहर रोड पर ले गई। यहां अनिल फिर पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की।

मौका पाकर उसने थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह पंवार की सरकारी पिस्टल छीन ली। भागने के प्रयास में उसने दो राउंड फायरिंग कर दी। बदमाश की गोली वहां खड़े एसआई करनवीर सिंह के हाथ में लगी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में अनिल पैंदा के पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल बदमाश और सब-इंस्पेक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बदमाश की निशानदेही से पालीथिन में लिपटा एक तमंचा और चार कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें