फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंडन में मिला राजमिस्त्री का सड़ा-गला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंडन में मिला राजमिस्त्री का सड़ा-गला शव
विज्ञापन

साहिबाबाद। सिटी फॉरेस्ट के पास बुधवार दोपहर 12:30 बजे छठ घाट की सफाई के दौरान नंदग्राम थाना क्षेत्र में कर्मचारियों को एक सड़ा-गला शव मिला। असालतनगर निवासी सविता ने शव के कपड़ों को देखकर उसकी शिनाख्त पति राजमिस्त्री विजय के रूप में किया है। पुलिस राजमिस्त्री के भाई और शव का डीएनए टेस्ट कराएगी जिससे सही पहचान हो सके। 10 सितंबर को संदिग्ध परिस्थिति में विजय लापता हुआ था। हिंडन नहर में 90 घंटे तक तलाशने के बावजूद शव नहीं मिला था।
क्षेत्राधिकारी साहिबाबाद पूनम मिश्रा ने बताया कि सिटी फॉरेस्ट के पास हिंडन घाट में सफाई कर्मचारी छठ पूजा के लिए सफाई कर रहे थे। तभी उन्हें जलकुंभी और कीचड़ के नीचे शव फंसा हुआ मिला। कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना आला अधिकारियों को दी। वहां से सूचना असालतनगर निवासी मृत राजमिस्त्री विजय की पत्नी सविता को दी गई। परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और शव की कपड़ों की शिनाख्त राजमिस्त्री विजय के रूप में की। इस बीच साहिबाबाद थाना प्रभारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने मामले की सूचना नंदग्राम थाना प्रभारी रमेश सिंह सिद्धू को दी। टीलामोड़ थाना पुलिस ने भी मौके पर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजमिस्त्री विजय हत्याकांड
10 सितंबर को संदिग्ध परिस्थिति में लापता राजमिस्त्री विजय की पत्नी सविता ने गुमशुदगी टीलामोड़ थाने में दर्ज कराई थी। इस बीच उन्होंने फर्रुखनगर के सलमान, शाहरुख, शहजाद पर हत्या का शक जाहिर किया था। 24 घंटे की सख्त पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया था कि उन्होंने 2000 रुपये के विवाद को लेकर विजय की गाला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसका शव बंथला नहर पर हिंडन खादर में डूबो दिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर शव की तलाश में हिंडन खादर में अभियान चलाया। एनडीआरएफ ने हिंडन नहर में सिटी फॉरेस्ट पार्क तक जाल बिछाकर विजय की तलाश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें