फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैबिटेट सेंटर की दुकान बेचने का आरोप, चार पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हैबिटेट सेंटर की दुकान बेचने का आरोप, चार पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

इंदिरापुरम। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर इंदिरापुरम थाने में हैबिटेट सेंटर से संबंधित चार लोगों पर धोखाधड़ी व अन्य धारा में रिपोर्ट दर्ज हुई है। आरोप है कि चारों लोगों ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर षडयंत्र के तहत दुकान की बिक्री व खरीदारी कर ली। इंदिरापुरम पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

याचिकाकर्ता अमरजीत सिंह तनेजा का कहना है कि 2014 में उन्होंने बिल्डर से भूतल पर एक दुकान खरीदी थी। उसका पूरा पैसा देने पर एफएफआर भी ले लिया था। बाद में पता चला कि हैबिटेट सेंटर के प्रबंध निदेशक प्रमोद गोयल पर किसी मामले में कार्रवाई हो गई थी। उसके बाद से हैबिटेट सेंटर कारपोरेट दिवाला समाधान के तहत चल रही है। सेंटर को चलाने की जिम्मेदारी नरेंद्र शर्मा को दी गई। उनका आरोप है कि एनसीएलटी में भी हेबिटेट सेंटर पर दिवाला कार्रवाई चलने के बावजूद उनकी दुकान दूसरे व्यक्ति को किस आधार पर विक्रय हो गई। उन्होंने इस मामले में चार लोगों पर धोखाधड़ी, दस्तावेजों की कूटरचना करना व छल-ठगी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उन्हें प्रोपराइटर द्वारा दी रसीद 2014 की है जबकि दूसरे व्यक्ति को दुकान ढाई साल पहले विक्रय की गई। आरोप यह भी है कि दुकान के लिए उनसे 50 लाख रुपये की रिश्वत भी मांगी गई। इस मामले में उन्होंने एसएसपी समेत अन्य अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की थी लेकिन कहीं से कोई मदद नहीं मिली। इंदिरापरम थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर नरेंद्र कुमार शर्मा, सुमित कुमार उर्फ सुमित कुमार शर्मा उर्फ सुमित शर्मा, संजय माथुर व अर्चना माथुर पर विभिन्न धारा में मुकदमा दर्ज हुआ है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें