फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के लिए घुसा संदिग्ध घिरने पर दूसरी मंजिल से कूदा

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी के लिए घुसा संदिग्ध घिरने पर दूसरी मंजिल से कूदा
विज्ञापन

साहिबाबाद। शालीमार गार्डन चौकी के पीछे महागुन बिल्डिंग में बुधवार सुबह करीब 11 बजे एक चोर सामान चोरी करने के लिए घुस गया। महिलाओं ने उसे देखकर शोर मचा दिया। पकड़े जाने के डर से चोर निर्माणाधीन इमारत की दूसरी मंजिल से नीचे कूद गया। गुस्साए लोगों ने उसे पकड़कर जमकर धुन दिया, जिससे वह घायल हो गया। शालीमार गार्डन चौकी की पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई। वहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों ने बताया कि बिल्डिंग के फ्लैटों में 12 परिवार रहते हैं। सुबह सात-आठ बजे अधिकांश लोग ड्यूटी पर चले गए थे। तभी एक चोर सामान चोरी करने के लिए घुस गया और वह फ्लैटों के तालों को हिलाकर देखने लगा। महिलाओं ने उसे देखकर शोर मचा दिया। वह पकड़े जाने के डर से छत के रास्ते बराबर में निर्माणाधीन इमारत की दूसरी मंजिल से नीचे कूद गया। जिससे उसके पैर में चोट लग गई। चोर को पकड़ने की आवाज सुनकर लोग एकत्रित हो गए और उसे दबोचकर जमकर पीट दिया। नाराज लोगों का आरोप है कि पुलिस इलाके में गश्त नहीं करती है इस वजह से चोर घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं। सूचना पर शालीमार गार्डन चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को लोगों की मदद से जिला अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। साहिबाबाद थाना प्रभारी प्रदीप त्रिपाठी का कहना है कि संदिग्ध को पकड़कर पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें