फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सीख रही किशोरी से खेत में ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, एक गिरफ्तार

सार

बाइक सीख रही किशोरी से खेत में ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, एक गिरफ्तारलोनी।साथी किशोर ने इसका विरोध किया, तो दोनों लड़कों ने उसके साथ मारपीट की।पुलिस ने बुधवार रात काला को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाइक सीख रही किशोरी से खेत में ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के एक इलाके में साथी के साथ बाइक चलाना सीख रही 14 साल की किशोरी को दो लड़कों ने खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर लड़कों ने साथी के साथ मारपीट की। घटना के बाद पीड़िता के परिजनों ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में 14 साल की किशोरी परिवार के साथ रहती है। वह अपने एक जानने वाले के साथ ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र में बाइक सीख रही थी। पुलिस के अनुसार इस दौरान बाइक सवार दो लड़के आए। उन्होंने जबरन किशोरी की बाइक को रुकवा दिया। दोनों लड़के किशोरी और 17 साल के उसके साथी को खेत में ले गए। यहां उन्होंने किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया। साथी किशोर ने इसका विरोध किया, तो दोनों लड़कों ने उसके साथ मारपीट की। मारपीट के बाद दोनों लड़कों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद दोनों लड़के मौके से फरार हो गए। इसके बाद दोनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। लोनी सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान काला और बबली के रूप में की थी। पुलिस ने बुधवार रात काला को गिरफ्तार कर लिया है। फरार बबली की तलाश की जा रही हैं। किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें