फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन पार्टी में एलिवेटेड पर मचाया उत्पात, दो गिरफ्तार

सार

जन्मदिन पार्टी में एलिवेटेड पर मचाया उत्पात, दो गिरफ्तारइंदिरापुरम।एलिवेटेड रोड पर जन्मदिन पार्टी के दौरान आतिशबाजी और हुड़दंग करते युवकों की वायरल वीडियो से पहचान कर इंदिरापुरम पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने क्रेटा गाड़ी को भी सीज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जन्मदिन पार्टी में एलिवेटेड पर मचाया उत्पात, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

इंदिरापुरम। एलिवेटेड रोड पर जन्मदिन पार्टी के दौरान आतिशबाजी और हुड़दंग करते युवकों की वायरल वीडियो से पहचान कर इंदिरापुरम पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने क्रेटा गाड़ी को भी सीज कर दिया है। पूछताछ में दोनों से अन्य युवकों का पता चला है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

एसएसपी मुनिराज ने बताया कि घंटाघर कोतवाली क्षेत्र के प्रेमनगर में रहने वाले मुकुल मल्होत्रा का 13 सितंबर को जन्मदिन था। उस रात वह अपने दोस्तों के साथ क्रेटा गाड़ी में सवार होकर एलिवेटेड रोड पर पहुंचा और अपने साथियों के साथ गाड़ी के बोनट पर केक रखकर वहां जमकर उत्पात मचाया। एक युवक ने हाथ में स्काईशॉट पटाखा की पेटी पकड़कर बीच सड़क पर आतिशबाजी की। एसएसपी का कहना है कि पार्टी के दौरान युवकों के हाथ में डंडे थे और एलिवेटेड रोड पर आने-जाने वाले वाहन चालकों को रोककर धमकी दे रहे थे। युवकों का वीडियो 33 सेकेंड का वायरल हुआ था। इसमें युवक आतिशबाजी कर वायुमंडल में प्रदूषण फैला रहे थे। गनीमत रही कि किसी वाहन से युवकों को चोट नहीं लगी। वीडियो में युवक केक को एक दूसरे पर फेंक रहे थे। वीडियो को मोहित मेहता निवासी नेहरू नगर ने अपने मोबाइल पर स्टेट्स में लगाया था। इंदिरापुरम पुलिस ने तत्काल वीडियो का संज्ञान लेकर मोहित को पकड़कर उससे पूछताछ की और फिर मुकुल मल्होत्रा निवासी प्रेम नगर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें