इंदिरापुरम के मंगल चौक पर मोहम्मद रफीक पुत्र मोहम्मद अतीक, मोहम्मद अहमद पुत्र विलायत, मोहम्मद अनीस पुत्र मोहम्मद यूसुफ व मोहम्मद जुनेद पुत्र मोहम्मद रियासत खोड़ा के रहने गैराज चलाते हैं। गैराज में एक लग्जरी कार मरम्मत के लिए आई थी।
कौशांबी में यूपी गेट पर कार से स्टंट करने वाले चार युवकों को कौशांबी थाना पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। चारों युवकों के कार से स्टंट करने के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इसको लेकर पुलिस ने कार्रवाई की। जिस कार से स्टंट किए गए, वो मरम्मत के लिए गैराज आई थी।
विज्ञापन
कौशांबी थाना प्रभारी प्रभात कुमार दीक्षित ने बताया कि यूपी गेट पर कार से स्टंट करने की शिकायत मिली थी। टीम ने जांच में सामने आया कि इंदिरापुरम के मंगल चौक पर मोहम्मद रफीक पुत्र मोहम्मद अतीक, मोहम्मद अहमद पुत्र विलायत, मोहम्मद अनीस पुत्र मोहम्मद यूसुफ व मोहम्मद जुनेद पुत्र मोहम्मद रियासत खोड़ा के रहने गैराज चलाते हैं।
इनके गैराज में एक लग्जरी कार मरम्मत के लिए आई थी। कार की मरम्मत होने के बाद चारों कार का ट्रायल लेने के लिए निकल पड़े। यूपी गेट के आसपास दो युवक कार की छत पर बैठकर व दो अन्य फोटो खींच रहे थे। अन्य वाहन चालकों ने फोटो खींचकर युवकों के स्टंट करने की शिकायत की थी। इसको लेकर कौशांबी थाना पुलिस ने कार्रवाई की।