फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंश्योरेंस की फर्जी कंपनी बनाकर चिकित्सकों से 10 लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
इंश्योरेंस की फर्जी कंपनी बनाकर चिकित्सकों से 10 लाख हड़पे
विज्ञापन

वसुंधरा। सेक्टर-17 निवासी सुदेश कुमार ने दो कर्मचारी बिनोय शंकर और संजय कुमार के खिलाफ इंदिरापुरम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों पर उनकी कंपनी में काम के दौरान उसी नाम से फर्जी कंपनी खोलकर कई चिकित्सकों से 10 लाख रुपये हड़पने का आरोप है। पुलिस दस्तावेजों के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

कंपनी निदेशक सुदेश कुमार ने बताया कि गाजीपुर दिल्ली में उनकी विधिक कार्यों का संपादन करने और इंश्योरेंस करने का काम होता है। बिनोय शंकर और संजय कुमार दोनों कंपनी में अहम पद पर कार्यरत थे। इस बीच दोनों ने जालसाजी करके उनके कई क्लाइंट (चिकित्सक) को फर्जी बिल की रसीद थमाकर अलग-अलग मद में रुपये वसूल लिए। कई चिकित्सकों ने उन्हें संपर्क कर दस्तावेज पर शक जताया तो कंपनी के पदाधिकारियों की गोपनीय जांच कराई गई जिसमें दोनों का खेल पकड़ा गया। जांच में सामने आया कि बिनोय ने फर्जी कंपनी में खुद को निदेशक बनाया हुआ है। आरोप यह भी है कि इस बारे में दोनों से पूछा गया तो बदसलूकी कर जान से मारने की धमकी दी। वहीं, आरोपी संजय ने भी फोन पर लड़ाई-झगड़ा किया और धमकी देकर अंजाम भुगने के लिए कहा। इंदिरपुरापुरम थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर का कहना है कि दस्तावेज कब्जे में लेकर दोनों कर्मचारियों की जांच कर रहे हैं। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें