फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजमिस्त्री का 35 घंटे बाद भी नहीं लग सका सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
राजमिस्त्री का 35 घंटे बाद भी नहीं लग सका सुराग
विज्ञापन

साहिबाबाद। फर्रूखनगर के असालतनगर से संदिग्ध परिस्थिति में लापता राजमिस्त्री विजय की तलाश में अब पुलिस की जांच हत्या की दिशा में घूम गई है। टीला मोड़ पुलिस को 35 घंटे से ज्यादा तलाशी अभियान में कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार सुबह पुलिस ने एनडीआरएफ आठवीं बटालियन की टीम के साथ में हिंडन नहर में अभियान शुरू किया। परिजनों के शक के आधार पर पुलिस तीन युवकों से पूछताछ कर रही है। मामले में दो हजार रुपये का विवाद सामने आ रहा है।
विजय की पत्नी सविता का कहना है कि 35 घंटे बाद भी उनके पति विजय का कुछ पता नहीं चला है। परिवार में दो बेटी और एक बेटा हैं। विजय गांव में ही मिस्त्री का काम करते थे। शनिवार सुबह करीब आठ बजे वह तीन युवकों के साथ काम पर गए थे। दोपहर में 12 बजे खाना खाने के लिए घर पहुंचे थे फिर काम पर जाने के बाद घर नहीं लौटे। रात में परिवार के लोगों को चिंता हुई तो सभी तलाश करने लगे। रविवार को टीला मोड़ पुलिस ने हिंडन नहर के आसपास विजय की तलाश की लेकिन रात तक भी उनके बारे में कुछ पता नहीं चला। उन्होंने पड़ोस के तीन युवकों पर शक जाहिर किया। इसके बाद पुलिस ने तीनों से पूछताछ की। परिजनों को शक है कि युवकों ने किसी बात पर बहस होने के बाद उनकी हत्या कर दी गई है। एनडीआरएफ टीम ने हिंडन नहर में करीब पांच किलोमीटर तक अपना जाल बिछाकर तलाशी की लेकिन शाम छह बजे तक भी विजय का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

चार दिन पहले ही विजय के साथ काम करने गए थे तीनों युवक
परिवार के लोगों का कहना है कि पड़ोस में रहने वाले तीनों युवक चार दिन पहले ही विजय के साथ काम पर गए थे। इससे पहले काम करने वाले लोगों ने साथ जाना छोड़ दिया था। परिजनों को शक है कि चिनाई के काम से मिलने वाली दिहाड़ी (पैसे) को लेकर युवकों का विजय से कुछ विवाद हुआ होगा जिससे विवाद बढ़ने पर कोई अनहोनी हो गई होगी। फिलहाल मामले में दो हजार रुपये का विवाद सामने आ रहा है ।
विज्ञापन

हिंडन नहर के किनारे बैठकर चारों ने खाया था खाना
टीलामोड़ पुलिस को अहम जानकारी मिली है कि शनिवार दोपहर विजय के साथ तीनों युवकों ने गांव के बाहर हिंडन नहर के किनारे बैठकर खाना खाया था। वहां काफी देर तक चारों के बीच बातचीत हुई थी। इसके बाद तीनों ने काम पर लौटने की बात कही। अब पुलिस इसके आगे की कड़ी जोड़ने में जुटी है। सीओ साहिबाबाद स्वतंत्र कुमार का कहना है कि लापता विजय की तलाश में एनडीआरएफ टीम लगी है। इसके पहले निजी गोताखोरों को भी हिंडन नहर मं लगाया था लेकिन अभी तक कुछ सुराग नहीं मिला है। पुलिस हत्या समेत अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है। तीन युवकों से लगातार पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें