फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बीच चोरों ने उड़ाया वधु पक्ष का बैग, लाखों के गहने-नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के बीच चोरों ने उड़ाया वधु पक्ष का बैग, लाखों के गहने-नकदी चोरी
विज्ञापन

साहिबाबाद। औद्योगिक चौकी के पास एक बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह के बीच चोरों ने गहने और नकदी से भरा बैग चोरी कर लिया। परिवार के लोगों को बैंड-बाजे और अन्य लोगों को पेमेंट देने के लिए बैग देखा तो वह मौके पर नहीं मिला तब उन्हें चोरी का पता चला। उन्होंने तुरंत होटल प्रबंधन से शिकायत की लेकिन चोरों का पता नहीं चला। लिंक रोड पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दिल्ली में कृष्णा नगर के निवासी रिषभ वर्मा की बहन की सात सितंबर को औद्योगिक क्षेत्र चौकी से आगे लोटस ग्रेस में शादी थी। चोरों ने स्वागत कार्यक्रम के दौरान वधु पक्ष का एक बैग चोरी कर लिया। बैग में नकदी, गहने और शगुन के लिफाफे मौजूद थे। इसके अलावा ढाई लाख से ज्यादा गहने और तीन लाख से ज्यादा की नकदी बैग में बताई गई है। उन्हें बैग चोरी का पता चला तो पैरों तले जमीन निकल गई। रिषभ ने होटल प्रबंधन को शिकायत दी तो उन्होंने हर जगह की सीसीटीवी फुटेज चेक की लेकिन कुछ जगह पर कैमरे चल नहीं रहे थे। उन्होंने घटना में कैमरे नहीं चलने पर प्रबंधक से जुड़े अन्य कर्मचारियों पर भी शक जाहिर किया है। सीओ साहिबाबाद स्वतंत्र कुमार ने बताया कि बैंक्वेट हॉल के अंदर से लेकर बाहर तक हर जगह पर सीसीटीवी फुटेज चेक कर रहे हैं। कहीं से भी सुराग मिलने पर उनकी तलाश के लिए टीम लगा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें