फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइनीज मांझे से कटे चील के पंख

विज्ञापन
विज्ञापन
चाइनीज मांझे से कटे चील के पंख
विज्ञापन

साहिबाबाद। चाइनीज मांझे से घायल चील राजेंद्र नगर ईएसआईसी अस्पताल में आकर गिरी। अस्पताल स्टाफ ने वन विभाग को इसके बारे में सूचना दी लेकिन टीम के नहीं पहुंचने पर स्टाफ की ओर से चील को झंडापुर पक्षी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल के वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक राजेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम को चील घायलावस्था में राजेंद्र नगर सेक्टर दो स्थित ईएसआइसी अस्पताल परिसर में गिरी। कार्यालय से घर जाने के दौरान उनकी नजर चील पर पड़ी। उन्होंने चील के सामने पानी रखने और उपचार कराने का प्रयास किया लेकिन चील भागने लगी। अंधेरा होने के चलते चील पेड़ों के पीछे छिप गई। जब वह शनिवार सुबह को अस्पताल पहुंचे तो चील का एक पंख कटा हुआ दिखाई दिया। उन्होंने मामले की सूचना वन विभाग टीम को दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें