फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटखोरी पर लगेगी लगाम, सभी जिलों में बनेगी जांच लैब : दयाशंकर

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलावटखोरी पर लगेगी लगाम, सभी जिलों में बनेगी जांच लैब : दयाशंकर
विज्ञापन

साहिबाबाद। मिलावटखोरी पर लगाम लगाने के लिए प्रदेश के सभी 75 जिलों में खाद्य जांच लैब की स्थापना कराई जाएगी। वर्तमान में 18 मंडलों में से 15 मंडल में लैब बनने का रास्ता साफ हो चुका है। लैब बनने से खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच त्वरित होगी और मिलावटखोरों पर शिकंजा कसना भी आसान होगा। यह बातें साहिबाबाद के डीएलएफ स्कूल में एक कार्यक्रम में पहुंचे आयुष खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. दयाशंकर मिश्र ने कहे।
उन्होंने बताया कि मेरठ, लखनऊ, झांसी समेत आठ मंडल मुख्यालयों में खाद्य जांच लैब बनी हुई हैं। इन लैब में हर रोज बड़े पैमाने पर दूध, दही, मिठाई, तेल, मसाला आदि के नमूने जांच को भेजे जाते हैं। अब सात नए मंडलों में जांच लैब बनाई जा रही हैं और शेष तीन मंडलों पर भी काम हो रहा है। उन्होंने बताया कि हैवी मेटल की जांच के लिए दो नई लैब बनाई जा रही हैं। इन लैब की मदद से कार्बनिक फूड की जांच आसानी से हो सकेगी।
विज्ञापन

दो हजार प्रतिष्ठानों को दिए हाइजीन रेटिंग प्रमाण पत्र
प्रदेश सरकार की ओर से नामी होटल, रेस्तरां व मिठाई वालों से शुद्घ खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए सरकार की ओर से हाइजीन रेटिंग प्रमाण पत्र दिए जा रहे हैं। अभी तक प्रदेश में दो हजार नामी फूड प्रतिष्ठानों को यह प्रमाण पत्र दिए जा चुके हैं। इसमें प्रतिष्ठान की रसोई से लेकर खाद्य सामग्री ग्राहक को सौंपने तक शुद्धता के 48 मानकों पर फोकस है।
विज्ञापन

भोग योजना के दायरे में 100 धार्मिक प्रतिष्ठान
मंदिरों में चढ़ने वाले प्रसाद के लिए ब्लेसफूड हाइजेनिक आफरिंग टू गॉड (भोग) योजना शुरू की हुई है। भोग योजना का विस्तार लखनऊ के महावीर मंदिर, मथुरा के इस्कॉन मंदिर, बनारस के अन्नपूर्णां मंदिर, अक्षयपात्र मंदिर सहित 100 धार्मिक प्रतिष्ठानों को योजना के दायरे में लाया गया है। इसके माध्यम से मंदिरों में प्रसाद बनाने वाली कमेटी, संचालक को भोग प्रमाणपत्र लेना अनिवार्य है। सरकार की ओर से इंजीनियरिंग, मेडिकल कॉलेज की मेगा किचन पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें