लिंकरोड थाना पुलिस ने सूर्यनगर से स्विफ्ट कार चोरी करने के मामले में 2015 से वांछित फुरकान उर्फ मुम्बइया को शुक्रवार सुबह लिंक रोड से गिरफ्तार कर लिया। वह अलग-अलग जगह पर नाम बदलकर फरारी काट रहा था।
थाना प्रभारी मनीष बिष्ट ने बताया कि फुरकान शेख निवासी कांठ मुरादाबाद ने गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर स्विफ्ट कार चोरी की थी। चोर गाड़ी की नंबर प्लेट बदलकर बेच देते थे। वाहन चोरी करने के बाद वह मुंबई फरार हो गया था। वहां उसने अपना नाम मुम्बइया रखकर साइकिल पर चाय बेचने और अन्य तरह के काम शुरू कर दिए थे। पूछताछ में पता चला कि उसकी दिल्ली पुलिस भी तलाश कर रही थी। उसके आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है।