थाना प्रभारी प्रदीप त्रिपाठी ने टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास सीसीटीवी फुटेज चेक की लेकिन उसमें बाइक का नंबर स्पष्ट नजर नहीं है जबकि लुटेरे ने हेलमेट पहना था जिससे उसका चेहरा भी पहचान में नहीं आ रहा। पुलिस अधीक्षक द्वितीय ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि लुटेरों की तलाश के लिए टीम जुटी है।
हिंडन वायुसेना स्टेशन और पुलिस चौकी से करीब 300 मीटर दूर बुधवार को दिनदहाड़े आईटी इंजीनियर केतन मेहता से सोने की चेन लूट ली। सबसे सुरक्षित जोन में लूट की वारदात होने से पुलिस की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने शिकायत लेकर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मोहन नगर की सेवियर पार्क सोसायटी में केतन मेहता परिवार के साथ रहते हैं।
विज्ञापन
बुधवार को वह बुलेट बाइक से राजेंद्र नगर जा रहे थे। वह जैसे ही हिंडन एयरफोर्स स्टेशन से चौराहे से आगे बढ़कर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे। तभी पीछे से पल्सर सवार लुटेेरे ने गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ली। सोने की चेन उन्होंने पिछले माह ही खरीदी थी।